रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। लोन दिलाने के नाम पर महिला का बैंक खाता खुलवा करीब 43 लाख रुपये का अवैध लेनदेन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। घटना रामगढ़ शहर के गुरुनानक मुहल्ले का है। भुक्तभोगी अनीशा सिंह और आरोपी विकास कुमार उर्फ विकास यादव दोनों गुरुनानक मुहल्ले के ही हैं। पुलिस मामले को साइबर फ्रॉड से जोड़ते हुए पूरे नेटवर्क के खुलासे में जुटी हुई है। अनीशा सिंह द्वारा रामगढ़ साइबर थाने को दिए आवेदन में कहा है कि वह प्राइवेट नौकरी करती हैं। शादी के लिए पैसे की जरूरत होने पर अपने परिचित के माध्यम से विकास यादव से संपर्क हुआ। आरोपी ने बैंक अधिकारियों से पहचान होने की बात कहते हुए लोन दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही उनका आधार कार्ड और फोटो लेकर 13 नवंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.