मिर्जापुर, मार्च 2 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में महिला के गायब बैग को पुलिस ने एक घंटे के अंदर बरामद उसे सुपुर्द किया। बैग में महिला का आभूषण, मोबाइल और नगदी थे। बैग मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने पुलिस के कार्य की सरहना की। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी सरसो गांव की गुंजा देवी सिंगरौली में रहती है। होली पर वह अपने घर आ रही थी। सिंगरौली से बस में सवार होकर महिला नदिहार बाजार आई। यहां से ऑटो में सवार होकर अपने घर सरसो गांव जा रही थी। तभी बीच रास्ते में महिला का बैग गायब हो गया। बैग गायब होते ही महिला के होश उड़ गए। उसमें महिला का आभूषण, मोबाइल और नगदी थे। बिलखते हुए महिला बैग की तलाश करते हुए वापस नदिहार बाजार पहंुची। बाजार में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह को आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.