मोतिहारी, जुलाई 8 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। ढाका के एक निजी चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया था। जिसका मुम्बई में ऑपरेशन कर निकाला गया। बताते हैं कि ढाका के पिपरा वाजिद की महिला उषा देवी का प्रसव ढाका के एक निजी चिकित्सक के यहां हुआ था। वहां उसका ऑपरेशन कर नवजात को निकाला तो गया, मगर डॉक्टर ने पेट में तैलिया छोड़ दिया और टांका दे दिया। इस महिला को जब एक महीने बाद टांका से मवाद निकलने लगा, तो पुनः डॉक्टर से दिखाई। डॉक्टर जो आयुर्वेद के चिकित्सक हैं ने गंभीर बीमारी बता कर मुंबई रेफर कर दिया। बताते हैं कि जब इस महिला के परिजन मुंबई में डॉक्टर से इलाज कराये तो जांच और अल्ट्रासाउंड में पेट में तौलिया निकला। इसके बाद उसका ऑपरेशन कर तौलिया निकाला गया। जान तो बची मगर बहुत दिन तक पेट से मवाद का रिसाव होने के कारण उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.