गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। आरोपी के खिलाफ संतकबीरनगर, कुशीनगर और गोरखपुर जनपद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता आयशा अंजुम ने 21 फरवरी को एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पर कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया था। आरोपी ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से रकम पार कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हरदेव पुत्र हाकिम निवासी परसौनी, थाना झंगहा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 हजार रुपये और पीएनबी का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.