महिला का उत्पीड़न, पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, अगस्त 19 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव की पुष्पा पाल ने अपने पति संजय पाल समेत ससुरालियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। घर खर्च नहीं मिलने पर वह विकास भवन में खाना बनाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह कमाती है। आरोप है कि पति उसकी कमाई भी छीन लेता है और खर्च के लिए अतिरिक्त रुपये की मांग करता है। महिला के मुताबिक, 18 अगस्त को पति ने बाल पकड़कर डंडे और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। विरोध करने पर हत्या की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संजय पाल, सास शांति और ननद रीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.