औरैया, अप्रैल 30 -- अछल्दा, संवाददाता।कस्बे में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की और नहर तिराहे पर पहुंचकर विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे व मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह गौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पदयात्रा स्टेशन रोड स्थित महामाई गेस्ट हाउस से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए नहर तिराहे तक पहुंची, जहां इसका समापन पुतला दहन के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विपक्षी दलों पर नारी सम्मान के मुद्दे की अनदेखी का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा कार्यकर्ताओं का कहना था कि संसद में हाल ही में हुई चर्चा के दौरान विपक्ष ने महिलाओं...