महिला कारोबारी से गाली-गलौज व धमकी, दो पर रिपोर्ट
कानपुर, जून 17 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में एक महिला कारोबारी ने 74 लाख रुपये बकाया मांगने पर फर्म संचालक समेत दो लोगों पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। स्वर्ण जयंती विहार निवासी उमा देवी के मुताबिक, उनकी वेद इंटरप्राइजेज नाम से कबाड़ लोहे के कारोबार की फर्म संचालित है। वर्ष 2020 से 2021 के बीच उन्होंने कारोबारी हिमांशु अरोड़ा और उनके सहयोगी मनीष अरोड़ा की फर्म को करीब 3.24 करोड़ रुपये का लोहे का कबाड़ सप्लाई किया था। उन्होंने करीब 2.50 करोड़ रुपये अदा कर दिए, जबकि 74.19 लाख रुपये अब भी बकाया है। इस दौरान बकाया रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.