नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने रविवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में विश्व महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 51 महिलाओं को 'वंडर वीमन' पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महिला कारोबारियों का अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है, इसलिए उनको भी सरकार में उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो भरसक प्रयास करेंगे कि सरकार के हर विभाग और संस्थाओं में महिलाओं को उचित सम्मान मिल सके। नीति निर्धारण में महिलाओं का हित हमेशा ध्यान में रखा जाए। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि महिला दिवस प...