गंगापार, मई 8 -- इंजीनियर के सिपाही बहन की शादी शाहजहांपुर के एक संविदा सफाई कर्मचारी से तय हुई। फिर भाई से विवाद होने पर रिश्ता टूट गया। क्षुब्ध संविदा सफाईकर्मी ने भाई के नाम से सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित ने मऊआइमा थाना में एफआईआर दर्ज कराई। मऊआइमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। मऊआइमा के बरईपुर निवासी पवन कुमार चौरसिया पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वर्तमान समय में बंगलौर में हैं। इन दिनों वह घर आए हुए थे। पवन चौरसिया के अनुसार उनकी बहन महिला कांस्टेबल है वर्तमान समय में जिला मऊ में तैनात है। यह भी पढ़ें- CM योगी को धमकी दी; शादी टूटने का बदला लेने के लिए रची साजिश, आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार कांस्टेबल बहन की शादी के लिए उन्होंने शादी मेट्रोमोनियम वेबसाइट के ज़रिए शा...