महिला कांस्टेबल से रेप के प्रयास में आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज
मेरठ, मार्च 27 -- महिला कांस्टेबल से रेप और अपहरण के प्रयास की शिकायत पर रेलवे रोड थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले एसएसपी कार्यालय पर पीड़ित महिला कांस्टेबल ने शिकायत की थी, जिसके बाद जांच सीओ/एएसपी कैंट को दी गई थी। मामला तूल पकड़ने के कारण मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेरठ के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल (मूल निवासी शामली) अपने पति और बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में रहती है। पूर्व में महिला कांस्टेबल की तैनाती गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में चल रही थी। उसी दौरान महिला कांस्टेबल का परिचय शामली निवासी सिपाही चंद्रकांत से हुआ, जो गौतमबुद्धनगर में ही तैनात था। महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसने सिपाही चंद्रकांत से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम देने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.