रुडकी, मई 12 -- कलियर। जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया। जिसमें कोतवाली पिरान कलियर में तैनात महिला कांस्टेबल सरिता राणा को भी मैन आफ द मंथ से सम्मानित किया गया। एसएसपी ने विभिन्न मामलों में उत्कृष्ट योगदान, ड्यूटी के प्रति गंभीरता और मानवीय कार्यों के आधार पर चयनित पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को साफ स्वच्छ बनाए रखने और जिले को अपराधमुक्त बनाने में पुलिस के जवानों की अहम भूमिका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...