अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की मौजूदगी में विदाई समारोह हुआ। समारोह में महिला कांस्टेबल मुन्नी पंत को एच्छिक सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। इस दौरान उन्हें फूलमाला के साथ शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बताया गया कि उन्होंने नैनीताल और अल्मोड़ा में 23 साल 24 दिन सेवा दी। यहां सीओ राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...