रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की। एसएसपी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने पर गंगनहर कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल मीनू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को हरिद्वार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले में तैनात कई पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इसी क्रम में उन्होंने गंगनहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल मीनू को भी सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी के प्रति समर्पित पुलिसकर्मियों को हर माह सम्मानित किया जाता है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं। यह भी पढ़ें- चौकी प्रभारी को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.