महिला कांवड़ियों का निकला जत्था, गूंजे बोल बम के नारे
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- सावन के पावन माह में आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। भीरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर के विभिन्न मजरों से करीब 150 से अधिक महिला कांवड़ियों के दल ने पलिया स्थित शारदा नदी से जल भरकर पौराणिक शिव मंदिर बाबा गदाईनाथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तपती दोपहरी और करीब 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा भी महिला श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। मंगलवार को शाहपुर पंचायत के भानपुर खुर्द, ढकिया कला, गडरियन पुरवा, भवानीपुर सहित आसपास के मजरों की महिलाएं सामूहिक रूप से कांवर लेकर पलिया पहुंचीं, जहां शारदा नदी से पवित्र जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु पैदल ही बाबा गदाईनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- बाबाधाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था रास्ते भर कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष किए। महिलाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.