शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश पश्चिमी जोन अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर सोमवार को शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस ने 'एप्सटीन फाइल' के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। नेताओं ने वाइट टी-शर्ट पहनकर 'द पी.एम. इज़ कॉम्प्रोमाइज्ड' लिखा। धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किया और सिग्नेचर अभियान चलाकर हरदीप पुरी के इस्तीफा की मांग की। अर्चना कटारिया ने कहा कि देश की जनता सच जानना चाहती है और कथित समझौतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, उपाध्यक्ष जितेंद्री मिश्रा, राधा सोनम, तबस्सुम, रेहाना, मीरा, मीनू, नौसबा और गुंजा समेत कई नेता मौजूद रहे। महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.