देहरादून, मार्च 9 -- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी अंत्येष्टि की। महिलाओं ने धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की महंगाई की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर गैस के दाम बढ़ाये जाने के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.