पिथौरागढ़, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सहित अन्य नेताओं के नाम सामने आने पर इस्तीफे की मांग की। रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस दौरान पदमा बिष्ट,गीता ,अंजुम आरा, रायसा बानू,साधना, सपना, करुणा सिंह, रितु सिंह, गीता तिवारी, ज्योति मेहता , राजेश्वरी धामी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...