पिथौरागढ़, जनवरी 4 -- धारचूला महिला कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर आक्रोश जताया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग उठाई। नगर के गांधी चौक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ नारेबाजी व पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। मंत्री के पति साहू ने कहा कि बिहार की लड़कियां बीस से पच्चीस हजार में मिल जाती हैं, जो की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.