महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में संगठन की मजबूती पर जोर
रांची, अगस्त 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को रांची में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं महिला कांग्रेस की अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सावन की सांस्कृतिक परंपराओं के साथ संगठन की मजबूती, महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक समरसता को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह-प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.