महिला कांग्रेस की बैठक में पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला महिला कांग्रेस की बैठक शनिवार को झुमरी तिलैया स्थित साहू धर्मशाला में जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि परिसीमन के कारण लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ती है तो महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा, दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। यह भी पढ़ें- महिला कांग्रेस की बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.