महिला कांग्रेस की बैठक आज, संगठन को मजबूती पर होगी चर्चा
कोडरमा, जून 26 -- कोडरमा। कोडरमा महिला कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा के नेतृत्व में साहू धर्मशाला में आज होगी। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक उपस्थित रहेंगे। बैठक में आनेवाले सदस्यों से कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र से कम-से-कम दो महिला कार्यकर्ताओं के साथ लेकर आएं। बैठक का उद्देश्य कोडरमा जिले में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा महिलाओं की भागीदारी एवं सशक्तिकरण को नई दिशा देना है। यह जानकारी प्रकाश रजक की ओर से दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.