देहरादून, अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने जा रहे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने जा रहे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने कारगी आईएसबीटी रोड स्थित मध्य ब्राह्मणवाला चौक पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने "प्रधानमंत्री गो बैक" के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। यह भी पढ़ें- पीएम का घेराव करने जा रहे कांग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.