अलीगढ़, नवम्बर 17 -- अलीगढ़। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को बैठक हुई, जिसमें 71 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व यूपी प्रभारी आगरा जोन नम्रता दान के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष जरीना आगा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष जरीना आगा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा अल्का लांबा के नेतृत्व मे जिला महिला कांग्रेस के पदाधिकारियो संग महिला सशक्तिकरण, न्याय और उनके हर मुद्दों के लिए जमीन पर लडती रहेंगी। जरीना ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा पार है। यूपी प्रभारी आगरा जोन नम्रता दान 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.