महिला कांग्रेस अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
मिर्जापुर, मई 12 -- जिगना। क्षेत्र के रघईपुर गांव में सोमवार को हुई शोकसभा में दो दशक तक महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रही मालती उपाध्याय के असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। साथ ही जीवनकाल में सर्वहारा वर्ग के प्रति सेवा भावना की सराहना की। शोक जताने वालों में पूर्व विधायक भगवती चौधरी, दीपचंद जैन, शशिभूषण दुबे, जनार्दन पाठक, जगदीश्वर दुबे, भूपेन्द्र शुक्ला, वंशीधर तिवारी, शिवराज दुबे आदि रहे। यह भी पढ़ें- कॉमरेड आनंदी जोशी को लाल सलाम के नारों के साथ दी अंतिम विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.