पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने थाना बीसलपुर के दो गांवों में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर जांच की। दोनों शिकायत में एक शिकायत में बाल विवाह होना नहीं पाया गया, जबकि दूसरी शिकायत जो कि स्वयं लगभग 17 वर्षीय बालिका द्वारा की गई थी। ये मामला सही पाया गया। जांच करने पर पाया गया कि बालिका अभी नाबालिग है और बालिका का बाल विवाह 26 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति के साथ होना प्रस्तावित था। बालिका अभी अपना विवाह करना नहीं चाहती थी, जिसके कारण बालिका ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर थी। संयुक्त जांच टीम ने बालिका के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.