लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राज्य ललित कला अकादमी की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक से प्रेरित कला नवाचार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज में समान भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अकादमी परिसर में नारी स्वावलम्बन पर आधारित महिला चित्रकारों के चित्रकला शिविर लगाया गया।शिविर में 14 महिला चित्रकार शामिल हुईं हैं। शिविर में नारी स्वावलम्बन पर आधारित चित्रांकन के लिए 2.5 x 3 फीट कैनवास एवं एक्रेलिक रंग उपलब्ध कराये गये हैं। सभी प्रतिभागी कलाकारों द्वारा एक-एक कलाकृति का सृजन किया जायेगा। शिविर में महिला कलाकारों में पायल सिंह, इमिलिया मज, डॉ शगुफ्ता खानम, मालविका कपूर , डॉ दुर्गेश नन्दिनी शर्मा, भारती प्रजापति, मानसी मोर्या, प्रिया वर्मा, शिवांगी राज, अंजनी वर्मा, पद्मिनी मेहता, ...