महिला कर्मियों ने मांगें पूरी करने को मनाया काला दिवस
गोंडा, जुलाई 10 -- गोण्डा, संवाददाता। सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिला कर्मियों ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार स्थित टीन शेड में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया। महिला कर्मियों ने न्यूनतम 26 हजार मासिक वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, ग्रेच्युटी, लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, ई- केवाईसी व एफआरएस व्यवस्था समाप्त करने, कार्यस्थलों पर पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित सेवा, अवकाश और स्वास्थ्य बीमा जैसी मांगें उठाई। मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी खरे, मंडल प्रभारी प्रदीप तिवारी और संयोजक दिलीप शुक्ला ने कहा कि महिला कर्मियों से लगातार जिम्मेदारियां बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.