पटना, फरवरी 27 -- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में संविदा और आउटसोर्स से कार्यरत महिला (बेल्ट्रॉन से सेवा प्राप्त) को प्रत्येक माह लगातार दो दिनों का विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। विभाग ने कहा है कि नियमित महिला कर्मियों की भांति इन महिलाओं को यह सुविधा प्राप्त होगी। आकस्मिक आवकाश स्वीकृत करने वाले पदाधिकारी को ही विशेष अवकाश की मंजूरी देने का अधिकार होगा। विशेष अवकाश के लिए सूचना-आवेदन देना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...