बगहा, मार्च 26 -- नरकटियागंज। टीपी वर्मा कॉलेज बीसीए विभाग की प्रभारी सहायक पद पर कार्यरत महिला ने प्रधान लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना बुधवार की है।मामले को लेकर कॉलेज में जमकर हंगामा भी हुआ।हालांकि अन्य कर्मियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।बीसीए विभाग की प्रभारी सहायक ने आरोप लगाया है कि वह कॉलेज में 15-16 वर्षो से कार्यरत हैं।प्रधान लिपिक उनपर गलत नजर रखते हैं और उनके द्वारा अभद्र गलत टिप्पणी भी की जाती है।उसकी डिग्री के कागजात भी प्रधान लिपिक द्वारा रख ली गई है। और धमकी दी जाती है कि उनसे उसे हर तरह का खतरा है।बुधवार को भी प्रधान लिपिक द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई।इसपर कॉलेज परिसर में पहुंचे महिला कर्मचारी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।उधर,प्रधान लिपिक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि उनपर लगे आरोप निराधार हैं।उनका नंबर तक उंन्होने बहुत...