लखीमपुरखीरी, मई 31 -- बरवर। कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत महिला ने एक लिपिक पर बैड टच, मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह नगर पंचायत में कार्यरत है। कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान कार्यालय में तैनात लिपिक द्वारा गंदी हरकतें करना, जबरन छूने का विरोध करने पर वेतन काटने की धमकी देकर लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत पर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। उधर पुलिस ने जांच का बहाना कर पीड़िता को टरका दिया है मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं है। यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर सात लाख ठगे, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...