लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम के रानीलक्ष्मी बाई संयुक्त अस्पताल में महिला सफाईकर्मी की ड्यूटी पुरुष वार्ड में लगा दी गई। महिला सफाईकर्मी ने आरोप लगाया कि वार्ड में उससे पुरुष मरीज का कैथेटर हटवाया जा रहा है। आरोप यह भी लगाया कि इस काम को करने का उसने विरोध किया तो उस पर मरीज से रुपए वसूली का आरोप भी लगाया गया। सोमवार को महिला कर्मचारी ने रोते हुए अस्पताल की सीएमएस से गुहार लगाई। सीएमएस डॉ. नीलिमा सोनकर ने बताया कि महिला कर्मचारी ने उनसे मुलाकात की और समस्या बताया था। महिला कर्मचारी की ड्यूटी पुरुष वार्ड से हटाकर दूसरी जगह लगा दी गई है। गलती से महिला कर्मचारी की ड्यूटी पुरुष वार्ड में लग गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.