आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। विश्व महिला दिवस पर सोमवार को मंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित एएनएम टीसी सेंटर में गोष्ठी हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओ में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि महिला स्वास्थ्यकर्मी समाज की सच्ची नायिका हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं। महिलाओं का सशक्तिकरण केवल शब्दों से नहीं बल्कि उनके कार्यों को पहचान और सम्मान देकर ही संभव है। कोल्ड चेन मैनेजर पूनम शुक्ला ने कहा कि महिला स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता जैसी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.