लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- टोल प्लाजा चपरतला-मैगलगंज पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संविलियन विद्यालय मैगलगंज की प्रधानाचार्य उर्मिला रस्तोगी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान से समाज व संस्थान दोनों को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर एनएचआईटी कंपनी की ओर से टोल प्लाजा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस मौके पर थाना मैगलगंज की महिला आरक्षी सहित टोल प्लाजा के मैनेजर बृजेश सिंह मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.