सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। लनामिवि की महिला टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया, जिस कारण टीम फाइनल खेलने से चूक गई। हालांकि टीम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2026 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में नौ फरवरी से चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को लनामिवि और लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन अंतिम समय में लनामिवि की टीम चार अंकों से पिछड़ गई और फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई। इस मैच में लनामिवि ने 50 अंक स्कोर किया, जबकि लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.