बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बीहट, निज संवाददाता। जिला कबड्डी संघ के बैनर तले बीहट के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में रविवार की देर शाम हुई महिला कबड्डी में बिहार ने नेपाल को रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर दिया। पहली बार बीहट के लोगों ने अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय मैच का आनंद उठाया। बिहार की टीम ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए नेपाल को 25-23 अंकों के अंतर से पराजित कर दिया। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित आर एन सिंह स्मृति एक दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के तहत बिहार और नेपाल के बीच महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- महिला कबड्डी में बिहार ने रोमांचक मुकाबले में नेपाल को हराया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आईजी विकास वैभव ने कहा कि खेल संस्कृति को मजबूत करता है। साथ ही, अनुशासन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.