जहानाबाद, मार्च 16 -- प्रतियोगिता के पहले दिन कई खेलों का किया गया आयोजन महिला कबड्डी, 100 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष), 200 मीटर महिला दौड़, 400 मीटर पुरुष दौड़ तथा गोल फेंक प्रतियोगिता हुए आयोजित जहानाबाद, नगर संवाददाता। मेरा युवा भारत के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. इंदु कश्यप एवं जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर समाजसेवी डॉ. इंदु कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर जिले और राज्य का ना...