खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत अमनी पंचायत में बुधवार को जिलास्तरीय महिला कबड्डी खेल प्रतियोगिता में पूर्वी ठाठा पंचायत, मानसी की टीम चौथम के पिपरा को हराकर विजयी रही। मानसी के पूर्वी ठाठा टीम में कप्तान लक्ष्मी कुमारी, वर्षा कुमारी, रेखा कुमारी, मोनिका कुमारी, साक्षी कुमारी, इशिका कुमारी, निभा कुमारी, पायल कुमारी, मुस्कान कुमारी व अनुपम कुमारी शामिल थी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सूर्या, मानसी के कोच निशांत कुशवाहा, चौथम के वैभव कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.