महिला और संगीन अपराधों को गंभीरता से ले थानेदार:एसएसपी
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन सभागार में सीओ और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की। जिसमें थानों पर पंजीकृत मुकदमों की समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट जैसे गंभीर अपराधों के लंबित मुकदमों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपहृत और गुमशुदा की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, शराब माफियाओं पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्तीकरण करने के निर्देश दिए। जनशिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- कोडरमा पुलिस की मासिक अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.