महिला और बेटी से मारपीट, चार लोगों पर केस
बदायूं, जून 15 -- कोतवाली पुलिस ने महिला और उसकी बेटी से मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में लाठी-डंडों से हमला करने और सोने की लोंग गुम होने की बात भी कही गई है। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी निवासी अंगूरी देवी पत्नी पदम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के टीटू, पवन, नीरज और भूप सिंह पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। अंगूरी देवी ने बताया कि बचाने आई उनकी बेटी वसुंधरा को भी पीटा गया। यह भी पढ़ें- नाली के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई के दौरान उनकी नाक की सोने की लोंग भी गायब हो गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.