गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गुलरिहा के जैनपुर गांव स्थित चोरहिया नाले में महिला असैा बच्ची की हत्या कर मिट्टी में दबाई गई लाश की पहचान 72 घंटे बीतने के बाद भी गुलरिहा पुलिस नहीं कर पायी है। पोस्टमार्टम के बाद सर्विलांस व सीसी कैमरों के फुटेज से इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में पुलिस लगी हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण नाले की मिट्टी बह गई और उसमें दबे महिला का एक हाथ बाहर दिखाई देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर महिला और करीब तीन माह की बच्ची का शव बरामद किया था। पहचान के लिए 72 घंटे का इंतजार किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- महिला और बच्ची की पहचान नहीं, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम सोमवार को दो डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया जिसमें सामने आया कि महिला की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। इससे स...