बागेश्वर, दिसम्बर 28 -- कोतवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। एक बिछड़ी महिला और उसकी पांच वर्षीय पुत्री को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया। महिला अपनी बेटी के साथ बेसहारा घूम रही थी। महिला की मानसिक स्थिति अस्वस्थ प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टाप सेंटर में रखा। महिला हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग की गई। उनके परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द किया। परिजनों के अनुसार वह पांच वर्ष पहले भी घर से लापता हो गई थी। परिवार ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.