गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद छह लोगों ने एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की। घटना में दो महिलाओं के सिर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बापूधाम स्थित कांशीराम आवास योजना में रहने वाली माया देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने बैठी हुई थीं। मोहल्ले की कुछ महिलाएं भी मौके पर थीं। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाली गीतांजली, सलोनी, गुड़िया, प्रेमशिला, हरेंद्र और शिवम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और सभी ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.