नोएडा, अगस्त 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक महिला और उसके परिवार को सोशल मीडिया, एसएमएस और फोन के जरिए धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिछले आठ दिनों से उसे और उसके परिवार को लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 के हिंडन विहार निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि सोहिल प्रमोद देशपांडे उसका सहकर्मी रहा है। वह महाराष्ट्र में उसके साथ काम कर चुका है। वह लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहा है। वह सोशल मीडिया पर उसके पति, पिता और चार साल की बच्ची के संबंध में आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश पोस्ट कर रहा है। उसके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी धमकी दे रहा है। महिला के अनुसार शुक्रवार को आरोपी ने फोन कर उसे और उसके परिवार को जान से मारने और ब...