महिला और परिजनों की पिटाई, केस दर्ज
जौनपुर, जून 8 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखिनी गांव निवासी सरिता मौर्य पत्नी सीताराम मौर्य ने थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच जून को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने उनके बेटे अंश मौर्य को डांट-फटकार कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि छह जून की शाम अंश मौर्य खेत से गाय लेकर घर लौट रहा था, तभी पड़ोसी पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर सरिता मौर्य और उनकी बहू काजल बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता की और मारपीट की। एसओ गंगा सागर मिश्र ने बताया कि पीड़िता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.