जौनपुर, मार्च 21 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के निशान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता जमीला पत्नी रशीद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 20 मार्च को दोपहर उसके तीन पड़ोसियों ने अकारण ही उसे और उसकी पुत्री सानिया व पुत्र सन्नी को मार पीट दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। शांति भंग में पांच लोगों का हुआ चालानशाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर भिन्न भिन्न मामलों में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।क्षेत्र के बड़ागांव में भू विवाद के चलते मारपीट के मामले में नाजिम पुत्र शरीफ, नफीस पुत्र मुनीर, अरगुपुर कला गांव निवासी नीरज कनौजिया पुत्र पन्ना लाल क...