मेरठ, मार्च 6 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव महलका में महिला और उसकी गर्भवती बहन के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महलका निवासी निधि पुत्री सुभाष ने बताया कि वह घर से शुक्रवार देर शाम दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी गोविंद पुत्र वीरसिंह, उसकी पत्नी मनीषा और पिता वीरसिंह गाली-गलौच कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि गोविंद और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके साथ थप्पड़ मारकर सिर पकड़कर दीवार में दे मारा और उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान गोविंद ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड...