रुद्रपुर, मार्च 1 -- सितारगंज। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान महिला और किशोर से 14.12 ग्राम स्मैक बरामद की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि किशोर को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, एएसआई सुरेन्द्र सिंह दानू, अमित जोशी, सुरेश सिह, अर्जुन सिंह नगन्याल ने सिडकुल फेज-2 में निर्मलनगर की ओर से आने वाले रास्ते पर एक स्कूटी को रोका। पुलिस को देख चालक स्कूटी को लौटाने लगा। इस दौरान स्कूटी रपट गई। इससे स्कूटी सवार महिला समेत दोनों सवार गिर गए। स्कूटी चालक 14 वर्षीय किशोर से 5.71 ग्राम और पीछे बैठी महिला सरनजीत कौर पत्नी स्व. परमजीत सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा के पास से 8.41 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों ने को बताया कि स्मैक मेजर नाम के युवक से खरीदी है। सिडकुल फेज 2 में बेचने आए थे। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि नशे के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.