महिला और किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
फरीदाबाद, जून 7 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। बल्लभगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला और एक किशोरी के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिन पहले उसकी पत्नी दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारियों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, तिगांव क्षेत्र के एक गांव के एक निवासी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दो दिन पहले दोपहर करीब 3:00 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि गांव का एक युवक भी उसी समय से घर पर नहीं है। पुलिस ने शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.