जौनपुर, अप्रैल 13 -- मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदियांव गांव में रविवार को पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर महिला और उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रमीशा यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही रमेश यादव, दिनेश यादव, मैना देवी व दीपक उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी ज्योति और सेजल, पति संजय तथा बेटे आकाश को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- दूध के पैसे को लेकर मां-बेटी को पीटा हमले में ज्योति के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गई। घटना के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.