महिला और उसके पति के साथ मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, मई 23 -- खेत पर जा रहे दंपति के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव वोवदवाला मझरा निवासी पूनम ने बताया कि वह 11 मई को अपने पति जितेन्द्र के साथ खेत पर जा रही थी। इसी दौरान गांव दारापुर निवासी मुकेश, उसकी पत्नी पायल और गांव के ही सतपाल व जीतू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और चाकू से भी वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.